Tuesday 18 December 2018

भगवा फ़ोर्स उदयपुर की साधारण बैठक सम्पन्न.

उदयपुर (मंगलवार 18 दिसम्बर, 2018):
आज भगवा फ़ोर्स, उदयपुर जिले की साधारण बैठक एवं एक दिवसीय गौ रक्षा प्रशिक्षण का आयोजन पशु-पक्षियों और जानवरों के अस्पताल एनिमल एड में रखा गया था। यह आयोजन जिला अध्यक्ष यशवंत सेन के तत्वावधान में हुआ। जिसमें सभी भगवा भाईयों का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा।

भगवा भाईयों ने एनिमल एड में जाकर पशु-पक्षियों और जानवरों की स्थिति को बहुत करीब से जाना। यहां विभिन्न प्रकार के जानवरों का निःशुल्क इलाज किया जाता है। भगवा भाईयों ने विभिन्न जानवरों के बारे में सामान्य जानकारी ली और विभिन्न बीमारियों के बारे में जाना।

भगवा फ़ोर्स के भगवा भाईयों ने गौ रक्षा और संरक्षण पर भी जानकारी ली और विभिन्न ऐसी परिस्थितियों के बारे में जाना, जिस में गौ या अन्य पशु-पक्षियों और जानवरों के जीवन पर खतरा बन जाता है। यह प्रशिक्षण करीब 2 घंटे तक चला। इसमें एनिमल एड के कर्मचारी सूरज का विशेष सहयोग रहा।
इसके बाद भगवा भाईयों ने साधारण बैठक की, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर आपसी विचार विमर्श किया गया। उदयपुर जिले से आगे के कार्यो पर भी चर्चा की गई और संगठन की मजबूती और अनुशासन के लिए कड़े निर्णयों पर भी चर्चा की गई। सभी भगवा भाईयों ने अपने-अपने विचार रखें। सभी भगवा भाईयों ने मिलकर हिंदुत्व की रक्षार्थ कार्यों और गौ संरक्षण में अपना योगदान सुनिश्चित करने का वादा किया।

जिलाध्यक्ष यशवंत सेन, जिला कोषाध्यक्ष राजू सेन, जिला प्रवक्ता प्रवीण सिंघवी, जिला सचिव मदनसिंह देवड़ा, भगवा भाई गोपाल डांगी, मोहन डांगी, मदन डांगी, प्रभु डांगी, पप्पू डांगी आदि की सराहनीय उपस्थिति रही।