Friday 28 October 2016

#Sandesh2Soldiers๐Ÿ˜Š

भारतीय सेना,

आपके जज्बें को, आपके हौंसले को, आपकी बहादुरी को, आपकी देशभक्ति को और आपके त्याग और समर्पण को मेरा सलाम!!

आज आपकी ही वजह से हम भारतीय हर त्यौहार अपने परिवार के साथ बड़ी ही ख़ुशी से और सुरक्षित मना पा रहे है। आज आप ही की वजह से हर भारतीय अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है और एक आप है कि अपने जन्मस्थान की मिट्टी, अपने प्यारे परिवार जिसमें आपके माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी और बच्चें है। इनको छोड़कर दूर, बहुत दूर आप हर परिस्थिति, हर मौसम और हर समय देश के लिए सोचते है, हमारी भारत माँ के लिए अपने जीवन की कुर्बानी देते है।

इस दीवाली हम सब भारतीय मूर्त रूप में न सही, पर इस सन्देश के माध्यम से आपके और आपके परिवार के साथ है। यह दीवाली सिर्फ आपके नाम है।

भारत माँ की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले शहीदों को, आपको और आपके पूरे परिवार को नमन और दीवाली की ढ़ेरों... शुभकामनाएं!!

जय हिंद! जय हिंद की सेना!! जय भारत माँ!!!

Tuesday 27 September 2016

เค‰เคฐी เคนเคฎเคฒा: เคเค• เคจाเคชाเค• เคนเคฐเค•เคค

कल जब मैंने अपने कार्यालय में कंप्यूटर चालू करके जैसे ही इंटरनेट चालू किया। एक ब्रेकिंग न्यूज़ बहुत ही ज्यादा चल रही थी। मेरा ध्यान अनायास ही उस पर चला गया। मैंने जब न्यूज़ को पूरी खोलकर पढ़ा तो मेरे होश उड़ गए। यह न्यूज़ थी "उरी में 26 साल में पहली बार किसी आर्मी बेस पर बड़ा हमला: 20 जवान शहीद, 4 आतंकी ढेर"

इस दो लाइन्स को पढ़ने के बाद मुझसे रहा नहीं गया तो मैंने पूरी न्यूज़ की तह तक जाने की सोची। जब मैं इसकी तह तक गया तो मुझे कही न कही यह अहसास हुआ कि जब अपनी अंतराष्ट्रीय सीमा में बाहर से कोई आतंकी घुस कर अपने आर्मी-बेस पर हमला कर सकता है तो क्या हम और आप देश मैं सुरक्षित है? ये आतंकी देश के रक्षा तंत्र पर हमला कर सकते है तो देश के किसी बड़े शहर में हमला करना इनके लिए कौनसा बड़ा काम है? अगर इन आतंकियो ने आर्मी केम्प पर हमला करके 20 जवानों को मार दिया तो क्या ये इसी तरह किसी बड़े शहर में हमला नहीं कर सकते? तब हम और आप कैसे सुरक्षित हुए?

सवाल तो बहुत है मेरे मन में। पर क्या हमने इनसे कुछ सबक लिया? जैसा कि आप सबको पता ही होगा कि अभी लगभग 8 महीने पहले भी इसी तरह की एक आतंकी घटना को पठानकोट में अंजाम दिया गया था। तो क्या हम पिछले हमले के बाद भी कुछ नहीं सीखें? और अगर नहीं सीखें तो आखिर क्यों?

जब कभी भी ऐसी घटना होती है तो सबसे पहले भारतीय राजनीति के योद्धा सक्रीय हो जाते है। जैसे इस हमले के पीछे भी केंद्र में शासित सरकार का हाथ हो। इस समय तो हम सब भारतीयों को एक होकर जाति-पाती, राजनीती, पार्टी और आपसी भेदभाव भुलाकर एक होना चाहिए। क्योंकि यह देश की सुरक्षा का मामला है। लेकिन दुःख तो तब होता है जब ऐसे योद्धा, जिनके हाथ में देश के सवा सौ करोड़ लोगो ने देश की बागडोर सौंप रखी है, वे एक दूसरे को दोषी ठहराते है। इस समय जब देश के ऊपर इतनी बड़ी विपदा आई हुई है, ये राजनितिक रोटियां सेंक रहे है और आपस में बिखराव पैदा करने की कोशिश कर रहे है। यह भारतीय राजनीति का कड़वा सत्य है। जिसे शायद सभी जानते है। पर कुछ लोग जानकर भी अनजान बन जाते है और कुछ लोग इसको अपनी कलम से कागज पर उतार लेते है। लालू प्रसाद यादव का इस हमले पर राजनितिक बयानबाजी वाला बयान कही न कही दुखी करता है। उन्होंने ऐसी स्थिति में भी पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि "सरकार की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है।" जबकि उनको पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश का कार्यभार संभाला है, तब से ही उनका ध्यान देश की सुरक्षा पर रहा है और उन्होंने इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य भी किया है। जो विश्व विख्यात है।

यह तो भारतीय राजनीति की बात हो गयी। पर मैं बात कर रहा था जम्मू-कश्मीर में आर्मी ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर रविवार सुबह आतंकियों द्वारा किये गए हमले की।

यह हमला लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के नजदीक उरी सेक्टर में मौजूद आर्मी हेडक्वार्टर में हुआ। यह हमला तब हुआ जब आप और हम सब भर नींद में होते है, यानि की सुबह 4 से 5 बजे के करीब और तब अपनी आर्मी के जवान सो रहे थे। अब आप सोचो कि सोते हुए पहलवान पर अचानक अगर कोई दुबला-पतला आदमी भी वार कर दे तो वह बड़ी आसानी से जित सकता है और इस हमले में भी यही हुआ है। आतंकियो ने सोते हुए जवानों पर ताबड़-तोबड़ हमला कर दिया। इससे पहले की हमारे जवान कुछ समझ पाते, वे शहीदों की लिस्ट में जुड़ चुके थे। इसमें 20 जवान शहीद हो गए और 19 से ज्यादा घायल हो गए। लेकिन इस अचानक हुए हमले से भी हमारे जाँबाजों का हौसला पस्त नहीं हुआ, बल्कि दोगुने जोश के साथ उन्होंने इस अचानक आई विपत्ति का सामना किया और 4 आतंकियों को मार गिराया।

अब आप सोच रहे होंगे कि 20 के बदले सिर्फ चार, तो आपकी जानकारी के लिए बता दू कि अब तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 4-5 आतंकियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जिसमें से लगभग सब मुठभेड़ में मारे जा चुके है और अगर कोई बाख भी गया तो वह यहा से बचकर नहीं जा सकता। क्योंकि हमारे जवानों ने हमले वाले पुरे क्षेत्र को गेर लिया है और कड़ी पूछताछ और निगरानी चालू है।

भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले के बाद अपना विदेशी दौरा भी टाल दिया है। वे रूस और अमेरिका के दौरे पर जाने वाले थे। उन्होंने एक आपातकालीन बैठक भी बुलाई, जिसमें रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, एनएसए अजीत डोभाल, होम मिनिस्ट्री के अफसर, IB, RAW के अफसर शामिल हुए। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले के बाद वहा के हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के गवर्नर और वहां की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी बात की है।

केंद्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद यह दूसरा ऐसा हमला है जिसने पुरे देश को हिलाकर रख दिया है। इससे पहले लगभग 8 महीने पहले पठानकोट एयरबेस पर हमला हुआ था। इसमें 7 जवान शहीद हुए थे। यह भारत के इतिहास में बहुत बड़ा हमला बताया गया था। पर अब इसका कीर्तिमान इस हमले ने तोड़ दिया है। किसी का बनाया कीर्तिमान तोडना अपने-आप में बड़े गर्व की बात है, पर जब ऐसे कीर्तिमान नकारात्मक स्थिति में बनने लगे तो यह बड़े शर्म की बात है। जो कि किसी भी दृष्टि से सही नहीं कहा जा सकता।

उरी में हुआ यह हमला पिछले 26 सालों में सबसे बड़ा हमला बताया गया है। आपको बता दू कि जम्मू कश्मीर में 1990 से अशांति का माहौल व्याप्त है और सबसे बड़ी बात इस हमले का स्थान LoC से एकदम करीब है। जो सबसे बड़ी दुखद खबर है। उरी में हुआ यह आतंकी हमला पहला हमला नहीं है, बल्कि यहा पहले भी ऐसा हमला हो चूका है। इससे पहले दिसंबर, 2014 में उरी सेक्टर में ही झेलम नदी के रास्ते 6 फिदायीन घुसे थे। उन्होंने मोदी के कश्मीर दौरे से 4 दिन पहले इसी कैम्प सहित चार ठिकानों पर हमला किया था। इस हमले में भी आर्मी के 8 अौर पुलिस के 3 जवान शहीद हुए थे।

अब आपके दिमाग में एक सवाल आ रहा होगा कि अपनी रक्षात्मक प्रणाली इतनी मजबूत होने के बावजूद भी ये आतंकी आर्मी कैंप तक कैसे पहुँच गए? और इतने बड़े हमले को अंजाम दे दिया। तो इसका जवाब आपको वहा की भौगोलिक स्थिति से पता चल जायेगा। उरी आर्मी कैंप वहा का मुख्यालय है। जो कि हमारी रक्षात्मक शैली के लिए बहुत ही महत्त्व रखता है। वहां कई आधुनिक हथियार भी रखे हुए है। यहाँ आतंकी पास में ही बाह रही झेलम नदी के रास्ते आराम से घुसपैठ कर जाते है। 2014 कि ही तर्ज पर यह घुसपैठ भी हुई है। समय सुबह लगभग 4 बजे का होता है। जो कि आर्मी के ड्यूटी बदलने का समय है। ताकि आतंकियो को मौका मिल सके। इस बार ये यहां सीमा पर लगे तारों को काटकर यंदर आ गए और उसके बाद इन्होंने वह ग्रेनेट से हमला कर दिया, जिससे वह सो रहे आर्मी के जवान जल गए और उनकी मौत हो गयी।

इस साल में यह दूसरी बार है जब देश में आतंकियों ने फोर्स पर सीधा हमला किया है। पहला जनवरी में हुआ पठानकोट हमला था। तो दूसरा यह उरी में हुआ हमला है। एक ही साल में दो-दो हमले और वो भी सीधे आर्मी पर कही न कही दुखी भी करते है और असुरक्षा की भावना भी पैदा करते है।

घुसपैठ की ऐसी घटनाएं पहले भी कईयों बार हो चुकी है। लेकिन ऐसे भयानक हमले और वो भी सीधे आर्मी कैंप पर पहले कभी नहीं हुए। आजकल दुश्मनो का निशाना सीधा आर्मी कैंप है। जो कि बेहद खतरनाक है। क्योंकि अब स्थिति ऐसी बन रही है कि जिसे देश की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, उसे ही सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। पिछले कुछ हमले सीधे आर्मी पर होना तो यही साबित करता है।

यह एक गीदड़ जैसी और नापाक हरकत है जो हमारे कुछ दुश्मन हमें कमजोर करने के लिए करते रहते है। इससे कुछ लोगो को यह लगता है कि इससे हमने भारत जैसे देश का कुछ बिगाड़ दिया है तो यह उनकी नासमझी ही कही जा सकती है। इन पीठ पीछे वार करने वाले आतंकियो को पता नहीं है कि यह सब करके इन्होंने सोये हुए शेर को जगा कर कितनी बड़ी भूल कर दी है?

शायद आपको रामायण के एक महत्वपुर्ण किरदार रावण के बारे में तो पता ही होगा। रावण एक महापंडित और महाज्ञानी था। उसे भूत, भविष्य, वर्तमान सब पता था। लेकिन उसके काल ने उससे एक ऐसी गलती करवा दी, जो उसके जीवन की आखरी गलती साबित हुआ और उसका अंत हो गया। यह गलती तो आप सभी को पता ही है कि उसने माँ सीता जी का अपहरण कर अपनी लंका में ले गया।

आज भी शायद इतिहास अपने आप को दौहराना चाहता है। कुछ आतंकी संगठन और उनको प्रश्रय देने वाले देश उस रावण की तरह ही गलती कर रहे है। जब रावण का अत्याचार बढ़ा तो विधाता ने उसकी ऐसी गति लिखी कि उसका अंत उसकी ही गलती से हो गया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री श्री मनोहर पर्रिकर और एनएसए अजित डोभाल ऐसी परिस्थियों से निपटने के लिए कार्यरत है। इसमें कोई शक नहीं। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए बड़े ही ऊँचे लहजे में कहा भी है कि "मैंने होम मिनिस्टर और रक्षा मंत्री से बात की है। रक्षा मत्री मनोहर पर्रिकर हालात का जायज लेने के लिए जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं। उरी में हुए हमले की हम निंदा करते हैं। मैं देश को आश्वस्त करता हूं कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐसी विकट परिस्थिति में भी आएं ऐसे निडरता से भरपूर बयान से भारत के लोगो को कुछ तो ढांढस बंधेगा और मोदी जी जिस तरह कार्य कर रहे है, उस हिसाब से तो हर किसी को यही लग रहा है कि देश की बागडोर एक सुरक्षित और निडर व्यक्ति के हाथ में है।

पर सवाल यह है कि क्या प्रधानमंत्री ऐसे हमलो को भविष्य में रोकने में कामयाब हो पाएंगे? सवाल जो भी हो। पर यह तो समय ही बता पाएगा कि इनका जवाब कभी मिलेगा या नहीं और मिलेगा भी तो क्या?

मैं भी इस हमले की निंदा करता हूँ और इस हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करता हूँ।
जय हिंद।

प्रवीण सी. सिंघवी (लेखक)

Thursday 21 July 2016

เคฆेเคถ เค•े เคนाเคฒाเคค เคชเคฐ เคฎेเคฐे เค•ुเค› เคŸ्เคตीเคŸ्เคธ... เคญाเค— 06.

51.
एक-दो ज़ाकिर नाईक जैसे डॉ. हिन्दू भी होते तो.....!!!
तो क्या...?? वे युवाओं को भड़काने के लिए जेल में होते।
और वो भी UPA के राज में ही....!
#हिन्दुविरोधीUPA.

52.
सत्ता की लालची मोदी-सरकार..... सोनिया गाँधी।
तो आप दिल्ली में क्या चने-मूंगफली बेच रही हो.....???
वो भी सेवानिवृति की उम्र में।
😊😊😊👍

53.
सुप्रीमकोर्ट के फैसले से सोनिया फुदकी।
पर बहुमत साबित करने पर फिर से खाई डुबकी।
#Soniyafusssss...!!InArunachalPradesh.

54.
राहुल गाँधी भी ना.....!! कमाल के आदमी है...!
अब इतने शोर-गुल में आप सो कर दिखा सकते है क्या?
इसे कहते है "Talent"
#😑Rahul.

55.
एक नेता, जो अपनी नींद त्यागकर देश की सेवा कर रहा है,
और एक नेता संसद में नींद लेकर देश का मेवा खा रहा है।
फर्क आप खुद देख लो।
#😑Rahul.

देश के हालात पर मेरे कुछ ट्वीट्स...
भाग 07.

56.
GST बिल पर नीकू का केंद्र सरकार को समर्थन,
सुबह का भुला शाम को घर आए, तो उसे भुला नहीं कहते।
😊😊😊👍
#राष्ट्रसर्वोपरी।

57.
हार्दिक और समस्याओं का चोली-दामन का साथ।
अब अपनी दादागिरी टोल कर्मी पर जाड़ रहे।
एक और FIR हुई।

58.
नाथद्वारा-उदयपुर टोल नाके पर हार्दिक पटेल भिड़े टोल कर्मी से,
ये समाचार सुनकर तो कन्हैया बहुत खुश हुआ होगा।
चलो युवाओ को आज़ादी जो मिल रही है।
😊😊😊👍

59.
कन्हैया को एक ओर भाई मिला।
पर अफ़सोस....!! दोनों को ही अपने आंदोलन क्षेत्र से निकलना पड़ा।
#हार्दिक+कन्हैया।

60.
विरोधी दलितों के मुद्दे में व्यस्त,
और राहुल नींद लेने में मस्त।
#😑Rahul.

Write By...
Mr. P. C. Singhvi.
+91-9819715012 (M)

Tuesday 19 July 2016

เคฆेเคถ เค•े เคนाเคฒाเคค เคชเคฐ เคฎेเคฐे เค•ुเค› เคŸ्เคตीเคŸ्เคธ... เคญाเค— 05.

41.
2002 में दुनिया ने मोदी जी को जाना,
और 2014 के बाद दुनिया मोदी जी को पहचान भी रही है।
#56"CheastOfModi.

42.
2002 गोधरा दंगो ने मोदी जी को विश्व पटल पर रेखांकित किया,
अब तो बस मोदी जी उसी रेखा की लम्बाई नाप रहे है।
#✈फुर्रर्रर्रर्रमोदीजी....!!

43.
प्रियंका गाँधी के हाथ में है UP की डोर।
क्योंकि राहुल गाँधी का नहीं कोई ओर-छोर।।
#PriyankaUP&Rahul👎

44.
खुद की दाढ़ी में लगी आग,
और पड़ोसी की दाढ़ी पर नजर है जैसे बाज।
#AKinपंजाब।

45.
हाइकोर्ट को अब और कुछ काम ही नहीं बच गया है,
स्कूल के बच्चों का फ़ीस-विवाद निपटाने में लगी।
#मुम्बईहाइकोर्ट।

46.
अनिल कपूर ने चलती ट्रेन में एक स्टंट क्या किया...??
वेस्टर्न रेलवे ने उनको नोटिस जारी कर दिया।
और ज़ाकिर नाईक जैसे तो पूरा फाउंडेशन चला रहे,
उसको नोटिस कब......???
#24सीरिअलशूटिंग।

47.
घटिया मानसिकता और छोटी सोच की एक ओर मिशाल,
बाप ने अपनी जमीन बेटियों के नाम की तो
पंचो ने जुर्माने के साथ-साथ हुक्का-पानी भी बंद किया।
#पंचायतीराज।

48.
न्यायिक मामले तो गाँव के पंच निपटा रहे,
क्योंकि हाइकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट तो बच्चों के मामले निपटाने में व्यस्त है।
#पंचायतीराज।
😊😊😊👍

49.
ज़ाकिर नाईक ने आत्मघाती हमलों को बताया जायज।
तो इसमें उसने गलत ही क्या कहा है...??
ये तो उसके अपने विचार है।
जिन्हें वो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत अभिव्यक्त कर रहा है...!!
क्यों राहुल...??? सही कहा ना.....!!

50.
अपने देश और धर्म के हित में आत्मघाती हमला सही।
तो हिन्दू अपने धर्म की रक्षा के लिए तलवार उठाएं,
तो इसमें गलत ही क्या है...??
क्यों डॉ. ज़ाकिर नाईक...???
#हिंदुकीदमकदारहुंकार।

Write By...
Mr. P. C. Singhvi.
+91-9819715012 (M)

เคฆेเคถ เค•े เคนाเคฒाเคค เคชเคฐ เคฎेเคฐे เค•ुเค› เคŸ्เคตीเคŸ्เคธ... เคญाเค— 04.

31.
मोदी जी भी ना...!! बुलेट प्रोजेक्ट कब तक पूरा करेंगे...??
पता नहीं। पर........
बुलेट ट्रेन जैसी ट्रेन जरूर भारत को दे दी है,
और वो भी लोकल की जगह.....!!
#SuccessfullTailgo.

32.
कौन कहता है कि मोदीराज में महंगाई कम नहीं हुई।
ये बात उस इंसान से पूंछो.......
जो अभी-अभी एअरपोर्ट से आ रहा हो।
#AirIndiaLowPriceTicket.

33.
मोदी जी का आम जनता के प्रति ध्यान का एक ओर प्रमाण।
तंजानिया से किया दाल-आयात का सौदा।
जिससे दालों पर पड़ती महंगाई की मार कम हो जाएगी।
#Modi'sMind.

34.
मोदी जी की इन चार विदेशी देशों की यात्रा का परिणाम,
अब NSG सदस्यता के लिए दक्षिण अफ्रीका ग्रुप भी भारत के साथ।
"जयहिंद"

35.
जम्मू-कश्मीर में सुलगती आग को कमजोर कर दिया मोदी जी ने,
भारतीय सेना को खुला आदेश........
कि इस स्थिति से सख्ती से निपटा जाए,
पर विवेकपूर्ण तरीके से।

36.
मोदी जी का सेना को खुला आदेश......
बुरहान वानी जैसे आतंकियों को नेता ना बनने दिया जाए।
इसका सीधा मतलब है.....
आतंकियों का सफाया, वो भी पूरी ताकत से।
#56"CheastOfModi.

37.
हाफ़िज सईद भी सोच रहा होगा कि.....
2014 के बाद मेरी राशि में शनी नहीं,
ये मोदी नामक ग्रह बैठ गया है,
और वो भी कुदृष्टि के साथ।
#अबतेराक्याहोगाबेहाफ़िज...??

38.
अगर सेनापति कुत्ता हो तो सैनिक भी कुत्ते की तरह ही लड़ते है,
और अगर सेनापति शेर हो तो.........
ये तो 2014 के बाद पाकिस्तान को भी पता चल गया है।
बाकि तो आप खुद ही समझदार हो.....!!!
#56"CheastOfModi.

39.
2014 के बाद से ही भारतीय सैनिको को मिला सम्मान,
अब वे किसी के गुलाम नहीं है।
गोली के बदले गोला चलाने की छूट जो मिल गयी है HMO से।
#56"CheastOfModi.

40.
एक बात तो माननी पड़ेगी.....!!!
2014 के बाद से ही दुनिया को पता चल गया है कि
भारत में अब भी शेर पैदा होते है,
और कुत्ते भी.....!!
#56"CheastOfModi.

Write By...
Mr. P. C. Singhvi.
+91-9819715012 (M)

เคฆेเคถ เค•े เคนाเคฒाเคค เคชเคฐ เคฎेเคฐे เค•ुเค› เคŸ्เคตीเคŸ्เคธ... เคญाเค— 03.

21.
देश के साथ गद्दारी की भी हद होती है।
पीस टीवी बैन के बाद भी चलता रहा
और UPA ने उस पर कार्यवाही करना भी जरुरी नहीं समझा।

22.
कांग्रेस का मोदी जी पर झूठा आरोप,
₹45,000 करोड़ का टेलिकॉम घोटाला मोदी सरकार छुपा रही।
अब ये घोटाला भी 2006-2009 में हुआ।
😊😊😊👍

23.
UPA शासन में हुए घोटालों का पर्दाफाश खुद कांग्रेस ही कर रही है,
अब ₹45,000 करोड़ के घोटाले के खुलासे के बाद तो ऐसा ही लगता है।
😊😊😊👍

24.
बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर-घाटी में भड़की हिंसा से एक बात साफ है कि खुद कश्मीरी लोग नहीं चाहते कि यहाँ से धारा 370 हटे।

25.
अजीब विडम्बना है दुनिया की भी...
भारत अधिकृत कश्मीर के लोग पाकिस्तान के आतंकियों का साथ दे रहे,
और पाकिस्तान में लोग मोदी जी के प्रशंसक होते जा रहे।

26.
जहा आतंकी नहीं है, वहा के लोग आतंकियों का साथ दे रहे,
और जहा आतंकी अड्डे चल रहे, वहा के लोग इनसे परेशान है।

27.
नमक हरामी में तो जम्मू-कश्मीर के लोगो ने PHD कर ली है।
आपात स्थिति में जिस सेना ने इनकी जिंदगियां बचाई,
आज उसी सेना पर पत्थर बरसा रहे,
और वो भी महज 200-500 रुपये के लिए।

28.
यकीं नहीं होता कि जम्मू-कश्मीर के लोगो की ज़िन्दगीयां इतनी सस्ती है।
इनकी कीमत महज 200 से 500 रुपये।

29.
कौन कहता है कि भारत में महंगाई बढ़ गयी है...??
अब आप जम्मू-कश्मीर के लोगों को ही देख लो।
इनकी ज़िन्दगी की कीमत महज 200 से 500 रुपये।

30.
मोदी जी भी ना....!! कमाल के आदमी है।
जब से PMO का कार्यभार संभाला है,
तब से ही एक काम में रिकॉर्ड तोड़ते ही जा रहे है।
और वो है, आस्तीन के सांपो को बाहर निकाल कर सबके सामने लाना।
😊😊😊👍

Write By...
Mr. P. C. Singhvi.
+91-9819715012 (M)

เคฆेเคถ เค•े เคนाเคฒाเคค เคชเคฐ เคฎेเคฐे เค•ुเค› เคŸ्เคตीเคŸ्เคธ... เคญाเค— 02.

11.
अमेरिका का आधिकारिक बयान:
इस साल के अंत तक भारत NSG का सदस्य होगा।
कुछ जलने की बू आ रही......!!!
जरा देखो तो आजु-बाजु, कही धुँआ दिखता है क्या?
😊😊😊👍

12.
अमेरिका का आधिकारिक बयान:
इस साल के अंत तक भारत NSG का सदस्य होगा।
40 Letter Writer कहा है भाई....??
अपनी कागज-कलम का जंग साफ कर लो,
एक चिट्ठी ओर लिखनी थी।
😊😊😊👍

13.
स्पेन से आई सेमी-हाइस्पीड ट्रेन "टैल्गो" ने भारत में नया इतिहास रचा।
180 किमी/घण्टा की गति से चलकर परिक्षण को पार किया।
"गतिमान एक्सप्रेस" को भी पछाड़ा।
#TelgoExpress

14.
बुरहान वानी के बाद अब गजनवी का नंबर।
हिजबुल मुजाहिदीन का नया कमांडर बना।

15.
Indian Army तैयार है एक नए एनकाउंटर के लिए,
अबकी बार हिजबुल का नया कमांडर गजनवी होगा निशाने पर।

16.
ये स्वामी भी ना....?? कभी नहीं सुधरेगा।
मोदी जी के स्ट्रिक्ट आर्डर के बाद भी बोलता जा रहा।
अब अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी है इनका निशाना।

17.
स्वामी जी का बस चले तो ये मोदी जी को भी ना छोड़े।
पर अफ़सोस...!!! शायद वो दिन आने से पहले ही Bye-Bye....!!!

18.
भ्रूण लिंग का परिक्षण करवाना अब हो गया आसान।
बस इसके लिए आपकी जेब गरम और पासपोर्ट नरम होना चाहिए।
#NoBanBabySexTestInOutOfIndia.

19.
डॉ. जाकिर नाईक का कार्यालय (IRF) महज तीन कमरो का,
और सऊदी अरब-UK से उसको मिले 15 करोड़ रुपये।
अब समझ में आया कि दाल में कुछ काला नहीं,
बल्कि यहाँ तो पुरी दाल ही काली है।

20.
हम पूरी ज़िन्दगी में जितना नहीं कमा सकते,
उससे कही ज्यादा तो दान आ जाता है IRF जैसे फाउंडेशन को।

Write By...
Mr. P. C. Singhvi.
+91-9819715012 (M)

เคฆेเคถ เค•े เคนाเคฒाเคค เคชเคฐ เคฎेเคฐे เค•ुเค› เคŸ्เคตीเคŸ्เคธ... เคญाเค— 01.

01.
पुणे-मुम्बई हाईवे पर मछलियों की बारिश।
शायद प्रकृति भी RSS की हो गयी है,
सब्जियों के भाव को कम करने मोदी जी का साथ दे रही है।
🐳😊😊😊🐳

02.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुम्बई भी मोदीमय हुई।
इस बार दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी खादी पहनेंगे।
😊😊😊👍

03.
डिजिटल इंडिया का एक ओर नमूना।
महाराष्ट्र पुलिस ने "पुलिस मित्र महाराष्ट्र" नामक एप्प लौंच किया।
जो आम जनता के लिए खास मददगार होगा।
#DigitalIndia.

04.
मोदी-सरकार, बुरहान वानी के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को छीन रही है।
अब कोई एक-दो गोलियाँ चला दे, तो उसे क्या हम आतंकी कह देंगे?
ये तो युवाओं पर तानाशाही हो रही है।
क्यों राहुल....?? सही कहा ना...??
#पप्पूपोगोदेख।

05.
जम्मू-कश्मीर के लोग भी ना, अजीब है।
जितना समर्थन बुरहान वानी का किया।
यदि उसका 10% समर्थन भी आर्मी का किया होता,
तो बुरहान वानी जैसे आतंकी पैदा ही नहीं होते।

06.
डॉ. जाकिर नाईक जैसे लोग तो अच्छी शिक्षा दे रहे है।
अब उसका कोई गलत अर्थ निकाल ले,
तो इसमें उसका क्या कसूर...??
क्यों केजरीवाल जी...?? सही कहा ना..??

07.
बुरहान वानी और कन्हैया का जरूर कोई रिश्ता है।
एक गोलियाँ चलाता है, तो एक बोलियाँ बोलता है।
कही कोई पिछले जन्म का रिश्ता तो नहीं।
करण-अर्जुन की तरह।

08.
भारत को खतरा बुरहान वानी जैसे आतंकियों से कम,
और कश्मीर-घाटी के चंद गद्दारों से ज्यादा है।
क्यों ना इन गद्दारों के लिए मोदी जी एक नयी योजना बना दे..?
जिसका नाम होगा.... "LookShoot".

09.
भारत की सेना भी कमाल की है।
आतंकियों की सजा भगवान भरोसे पर छोड़ देती है।
पर भगवान से आतंकियों की मुलाकात के बाद।
#ShootVaani.

10.
मोदी जी के विदेशों में इतने भाषण सुनकर तो,
ISIS सरगना हाफ़िज सईद को भी पता चल गया होगा कि
मोदी ही मुझे पाकिस्तान से कब्रिस्तान तक ट्रांसफर करेगा।
#मोदीमेजिक।

Write By...
Mr. P. C. Singhvi.
+91-9819715012 (M)

Sunday 12 June 2016

เคธ्เคตाเคธ्เคฅ्เคฏเคตเคฐ्เคงเค• เคšเคฎเคค्เค•ाเคฐिเค• (เค†เคฏुเคฐ्เคตेเคฆिเค•) เคšूเคฐ्เคฃ:

सामग्री:
250 ग्राम मैथीदाना,
100 ग्राम अजवायन,
100 ग्राम काला जीरा,
100 ग्राम हरड़,

बनाने की विधि:
उपरोक्त चारों चीजों को साफ सुथरा करके हल्का-हल्का सेंक ले। चारों को अच्छी तरह मिक्स करके मिक्सर में पावडर बनाकर डिब्बे में रख ले।

चूर्ण लेने को विधि:
रात्रि को सोते समय एक चम्मच पावडर में थोडा-सा सेंधा नमक मिला के एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लेना है।

चूर्ण के लाभ:
01. गठिया जैसा जिद्दी रोग दूर हो जायेगा।
02. हड्डियाँ मजबूत होगी।
03. आॅख का तेज बढ़ेगा।
04. बालों का विकास होगा।
05. पुरानी कब्जियत से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी।
06. शरीर में नया शुद्ध खुन दौड़ने लगेगा।
07. कफ से मुक्ति मिलेगी।
08. हृदय की कार्य क्षमता बढ़ेगी।
09. थकान नहीं रहेगी, घोड़े की तरह दौड़ते जायेंगे।
10. स्मरण शक्ति बढ़ेगी।
11. स्त्री का शरीर शादी के बाद बेडोल की जगह सुंदर बनेगा।
12. कान का बहरापन दूर होगा।
13. पहले से जो एलाॅपेथी दवाइयाँ खाई हैं, उनके साईड इफेक्ट समाप्त हो जाएंगे।
14. खून की सफाई होंगी और शुद्धता बढ़ेगी।
15. शरीर की सभी खून की नलिकाएँ शुद्ध हो जाएगी।
16. दांत मजबूत बनेंगे, इनेमल जीवंत रहेगा।
18. डायबिटिज काबू में रहेगी। डायबिटीज की जो दवा लेते है वह चालू रखना है। चूर्ण का असर दो माह लेने के बाद से दिखने लगेगा।
19. थाइरोइड वाले रोगी जरूर ले। उनके लिए तो बहुत लाभदायक है।
जीवन निरोग, आनंददायक, चिंता रहित, स्फूर्ति दायक और आयुष्यवर्धक बनेगा।
20. शरीर के कोने-कोने में जमा पड़ी गंदगी (कचरा) मल और पेशाब द्वारा बाहर निकल जाएगा।
21. इससे फालतु चर्बी गल जाएगी।
22. चमड़ी की झुर्रिया अपने आप दूर हो जाएगी।
23. शरीर तेजस्वी, स्फूर्तिवान व सुंदर बनेगा।

चूर्ण के परहेज:
01. गरम पानी के साथ ही लेना है। ठंडा पानी नहीं चलेगा।
02. चूर्ण लेने के बाद कुछ भी खाना-पीना नहीं है। इसलिए इसको सोते समय ही ले।
03. एक साथ सेंधा नमक नहीं मिलाना है। वरना सारा चूर्ण काला पड़ जायेगा।
04. चूर्ण लेने के दौरान ज्यादा तीखी और तली-गली चीजों से परहेज करे।
05. पूरा फायदा 80 से 90 दिन में होगा। इसलिए इसको रोज लेना है।

Note:
01. यह चूर्ण सभी उम्र की महिलाए एवं पुरुष ले सकते है।