Sunday 25 October 2015

राशियों के अनुसार महिलाओ के लक्षण...

मेष:
     इस राशि की महिलाए परिश्रमी, सामाजिक, निडर, साहसी एव रजोगुणी होंगी। अहंकारी एव क्रोधी स्वभाव की होंगी। रंग गेहुआ होगा। वात, पित्त, कफ से पीड़ित होंगी। पुरुषो से कम स्नेह करने वाली होंगी। विदेश यात्रा की सम्भावना होगी। पचास वर्ष की उम्र में भाग्योदय होगा।

वृषभ:
     इस राशि की महिलाए सुन्दर एव अच्छे रंग की होंगी। पति अच्छा मिलेगा, परन्तु परस्पर प्रेम कम होगा। धनवान होंगी। खर्च करने की आदत अधिक होगी। सांसारिक कार्यो में कुशल होगी। सभी धर्मो में आस्था होंगी। स्त्रिओ से बैर भाव रहेगा। 35 की उम्र के बाद दुःख की सम्भावना।

मिथुन:
     इस राशि की महिलाए गरम स्वभाव की होंगी। अपने कार्य में विशेष आस्था रखेंगी। रंग गेहुआ और चेहरा गोल होंगा। शिल्पप्रेमी, चतुर, कवि तथा परोपकारी होंगी। सुन्दर केश होंगे। प्रकृति वायु एव पित्त प्रदान होंगी। 32 से 35 वर्ष के बीच में भाग्योदय होगा।

कर्क:
     इस राशि की महिलाओ का रंग गोरा होगा। यह पित्त प्रकृति की होंगी। उदार, विनम्र, लज्जा, विवेक गुणयुक्त होंगी। जन्म स्थान से दूर रहने वाली होंगी। खाने की शौक़ीन होंगी। परिवार से कम स्नेह होगा। शत्रुओ पर विजय आसानी से प्राप्त कर लेंगी।

सिंह:
     इस राशि की महिलाए अत्यंत पराक्रमी, अहंकारी, तीक्ष्ण बुद्धिवान, क्रोधी, शक्ति सम्पन्न, मांसाहारी तथा पाण्डु वर्ण की होंगी। देश-विदेश में भ्रमण की शौक़ीन होंगी। पति से अनबन रहेगी, स्वयं द्वारा धन उपार्जन करेगी। रजोगुणी प्रकृति होगी।

कन्या:
     इस राशि की महिलाए प्रियवचन बोलने वाली, पुष्ट शरीर और गौर वर्ण की होंगी। स्वच्छता पसंद होंगी। अपनी वेशभूषा के प्रति अधिक सजग रहना चाहेगी। सौभाग्य लेकर आएगी। कभी कभी भयभीत भी रहेगी। धर्म में रूचि होंगी। संतान में कन्या अधिक होने की सम्भावना है। हर कार्य को कुशलता से करेगी।

तुला:
     इस राशि की महिलाएं अतिशय चंचल प्रकृति की होंगी। माँ-बाप एव गुरुजन की अनन्य भक्त होंगी। व्यवसाय निपुण, कफ़ प्रकृति वाली, गोर वर्ण, छोटी गर्दन होंगी। मित्र कम, शत्रु अधिक होंगे। पर-पुरुष की ओर आकर्षित हो सकती है। यात्रा करने में आनंद आएगा। 2रा व 8वा वर्ष अस्वस्थता का रहा होगा तथा 30 वर्ष के बाद भाग्योदय की सम्भावना है।

वृश्चिक:
     इस राशि की महिला लंबे मुख एव गौर वर्ण की होंगी। धर्म को आडम्बर मानना एव स्वाभाव में कुटिलता हो सकती हैं। पति को विशेष महत्त्व नही देगी। हठी और स्पष्टवादी होंगी। परन्तु दूसरे पक्ष में यह अत्यंत विचारवान, विदुषी, शास्त्रज्ञ एव शत्रुनाशक होंगी। 20 से 24 वर्ष के बीच में भाग्योदय।

धनु:
     इस राशि की महिलाए कंचन वर्ण की, स्थूल होठ और नाक वाली पुष्ट शरिर की होंगी। कार्य करने में कुशल होंगी। पति विरोधी होंगी। ज्ञानवती, अनेक कलाओ की ज्ञाता होंगी। काव्य, लेखन या अन्य व्यवसाय में रूचि होंगी। 22-23 वे वर्ष में धन लाभ।

मकर:
     इस राशि की महिला लंबे कद की, दीर्घ मुखी, छोटी नाक वाली, पिंगल वर्ण की होती हैं। नेत्र हिरणी के समान होते है। वात प्रकृति होंगी। कंजूस होंगी। 32 वर्ष के बाद अंत तक सुख ही सुख भोगेंगी।

कुम्भ:
     इस राशि की महिला तेजस्वी शरिर की सुन्दर नासिका की, चंचला, बच्चों से प्रेम करने वाली होंगी। स्त्रियों के साथ भी वह अधिक प्रसन्न रहेंगी। इनमे अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष जैसे दुर्गुण भी पाए जाते है। शत्रुता भी रहेंगी। 25 की उम्र में भाग्योदय की संभावना।

मीन:
     इस राशि की महिला मीनाक्षी, स्थूल नासिका की, पिंगल वर्ण की विनम्र, जलक्रीड़ा करने में कुशल होती है। रत्नाभूषणो को धारण करने वाली, विदुषी, अनेक रचनाओ में प्रवृत्त, भोज्य पदार्थ बनाने में कुशल, दयावती व व्यव्हार कुशल होंगी। धर्म में आस्था होंगी। वृद्धावस्था का जीवन सुखद बीतेगा।

No comments: