Saturday 30 January 2021

उस मासूम की क्या गलती थी?

लड़की: बाबु, यह क्या कर रहे हो?
लड़का: शादी के बाद जो पति करता है, अपनी पत्नी के साथ, वही।
लड़की: तो अभी क्यों?
लड़का: तो मैं क्या गलत कर रहा हूँ? जो शादी के बाद करते है, वह मैं पहले कर रहा हूँ। मैं तुम्हारा पति हूँ, मेरा हक़ है, शादी से पहले।
लड़की: यह अच्छी बात नहीं...! पर शादी तो नहीं हुई ना....?
लड़का: तू सोच रही है ना कि, मैं टाइम-पास कर रहा हूँ। मैं तुझे अपनी पत्नी समझता हूँ। तुम तो.....! Ok, आज के बाद तुझे टच भी नहीं करूँगा।
लड़की: बाबु Sorry...! मैं तुम्हारी हूँ। मुझ पर सिर्फ तुम्हारा ही अधिकार है। जो चाहो, वो कर सकते हो। Sorry.....!!!
लड़का: Thank You My Sweet Wife...!!!

(02 महीने के बाद...)
लड़की: बाबु! मैं प्रेग्नेन्ट हूँ?
लड़का: क्या.......!???
लड़की: Pls मुझसे शादी कर लो न...।
लड़का: पागल हो गयी हो क्या...? अभी नहीं कर सकता शादी। मैं जोब भी नहीं करता। एक काम करो, हॉस्पिटल जाके Abortion करवा लेते है।
लड़की: नहीं...! एक मां अपनी ही बच्ची को नहीं मार सकती...!
लड़का: ठीक है, यह डिसाइड कर लो कि, तुम्हें यह किसी और का बच्चा चाहिए या मैं.......!!!
लड़की: क्या...!?? किसी और का बच्चा...!?? वा...!! बहुत अच्छा, यही सुनना बाकी रह गया था।
लड़का: और नहीं तो क्या...? जो लड़की शादी से पहले ही मेरे साथ रिलेशन्स रख सकती है, तो क्या गारंटी है कि, किसी और के साथ नहीं कर सकती हो? किसी और का बच्चा नहीं हो सकता, इस बात की क्या गारंटी है?
लड़की: छि:....!!! कुछ तो शर्म करो। भगवान सब देख रहे है। माफ़ नहीं करेंगे तुम्हें।
लड़का: सुनो...!! आज़ से अपनी शक्ल मुझे मत दिखना। किसी और के बच्चे को मेरा नाम दे रही हो। छि:...! कितनी घटिया है तू...!!?
लड़की (जोर-जोर से रोने लगती है।): ठीक है...! बहुत पछतायेगा तू...! (रोते हुए....)

(लड़की बहुत रोने लगती है और माता-पिता ने उसको घर से निकाल दिया। वो अकेली इधर-उधर घूमती रही, पर किसी ने उसकी मदद नहीं की। एक दीन एक कार से उसका जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।)

पर सवाल यह है कि, उस बच्ची की क्या गलती थी? जिसकी दुनिया में आने से पहले ही आंखें सदा-सदा के लिए बन्द हो गयी? गलती दो प्यार करने वाले करते है। पर सजा किसी और को मिलती है।

मेरा आप सभी लड़कों से निवेदन है कि, यह जो लड़कियां होती है ना, इन्हें अपनी इज्जत अपनी जान से भी ज़्यादा प्यारी होती हैं। यह हम लड़कों पर इसलिए भरोसा नहीं करती है कि, हम बहुत स्मार्ट है। बल्कि इसलिए करती हैं, क्योंकि वे समझती है कि, हम भी उनसे सच्चा प्यार करते है। उनको क्या पता कि, कुछ लड़के सिर्फ और सिर्फ लड़कियों को इस्तेमाल करने के लिए ही प्यार करते हैं। मर्द की मर्दानगी औरत की इज्जत लुटने से नहीं साबित होती है। बल्कि उनकी इज्जत करने से साबित होती है।

(इस महत्त्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक रचना के लिए मैं Prashant Yadav Ji को दिल से धन्यवाद देता हूँ। क्योंकि उन्होंने ही यह रचना फेसबुक के Sachi Baatein नामक पेज के द्वारा शेयर की। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।)

लिंक...
https://www.facebook.com/groups/sachibaatein/permalink/886876232143680/

No comments: